इन तरीकों से पाए पेट की गैस की समस्या से मुक्ति - Farman

Header Ads Widget

ads
Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, 10 January 2021

इन तरीकों से पाए पेट की गैस की समस्या से मुक्ति

आज छोटी उम्र से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक हर उम्र के व्यक्ति को पेट से संबंधित कई तरह की समस्याओं का होना आम हो गया। पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं जैसे अत्यधिक भोजन करना, ज्यादा देर तक भूखे रहने, तीखा या चटपटा भोजन करना, ऐसा भोजन करना जो पचने में कठि‍न हो, ठीक तरीके से चबाकर न खाना, ज्यादा चिंता करना, शराब पीना, कुछ बीमारियों व दवाओं के सेवन के कारण भी पेट में गैस सकती है।

पेट में गैस की समस्या होने पर आमतौर पर यह लक्षण दिखते हैं जैसे - भूख न लगना, बदबूदार सांसें आना, पेट में सूजन रहना, उलटी, बदहज़मी, दस्त होना और पेट फूलना। पेट में गैस होने पर ये लक्षण दिखते तो आपको शर्मिंदा भी होना पड़ता है। पेट में गैस की समस्या से छूटकारा पाने के आसान से घरेलू उपाय -

1. दालचीनी को पानी मे उबालकर, ठंडा कर लें और सुबह खाली पेट पिएं। इसमें शहद मिलाकर पिया जा सकता है।

2. लहसुन भी गैस की समस्या से निजात दिलाता है। लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबालकर इसका काढ़ा पीने से काफी फायदा मिलता है। इसे दिन में 2 बार पी सकते हैं।

3. दिनभर में दो से तीन बार इलायची का सेवन पाचन क्रिया में सहायक होता है और गैस की समस्या नहीं होने देता। और रोज अदरक का टुकड़ा चबाने से भी पेट की गैस में लाभ होता है।

4. नीबू के रस में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सुबह के वक्त खाली पेट पिएं। काली मिर्च का सेवन करने पर पेट में हाजमे की समस्या दूर हो जाती है। चाहे तो आप दूध में काली मिर्च मिलाकर भी पी सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot