आइये देखते है भारतीय संस्कृति के सबसे सुन्दर मंदिर दर्शन करने दूर -दूर-से आते है लोग - Farman

Header Ads Widget

ads
Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, 15 June 2019

आइये देखते है भारतीय संस्कृति के सबसे सुन्दर मंदिर दर्शन करने दूर -दूर-से आते है लोग

ये है पूरे भारत में सबसे ज्यादा ख़ूबसूरत मंदिर

1. थिल्लई नटराज मंदिर-  यह एक प्राचीन मंदिर है जो तमिलनाडु के चिदंबरम में स्थित है। जानकारी के लिए बता दें इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में हुआ था। इस मंदिर में नटराज की एक बेहद सुंदर प्रतिमा मौजूद है। इस मंदिर में पल्लव काल की संस्कृति और कला का अक्स देखने को मिलता है।

 2.  मीनाक्षी मंदिर -  मीनाक्षी मंदिर भारत के खूबसूरत और आकर्षक मंदिर है जो तमिलनाडु के चेन्नई शहर में स्थित है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण इंद्रदेव ने किया था। इस मंदिर में 33000 से ज्यादा मनोहर प्रतिमाएं मौजूद हैं और प्रवेश द्वार पर अनोखे गोपुरम भी बने हैं। इस मंदिर का सौन्दर्य अतुलनीय है।


 3.  अक्षरधाम मंदिर-   अक्षरधाम मंदिर को भारत का चौथा सबसे खूबसूरत और आकर्षक मंदिर माना जाता है। भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर भारत के आध्यात्मिक इतिहास, वास्तु और शिल्प कला का एक बेहतरीन नमूना है। इस मंदिर में 20 हजार से भी ज्यादा मूर्तियाँ मौजूद हैं।

 4.  बेलूर मठ-   यह मठ स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय है। यह हावरा जिले में हुगली नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। बेलूर मठ में आपको कई धर्मों की कला और आर्किटेक्चर का मिश्रण दिखता है। यहां बड़ी संख्या में पूरे विश्व से विभिन्न धर्मों को मानने वाले सैलानी आते रहते हैं।

 5.  सोमनाथ मंदिर-   सोमनाथ मंदिर की भारत का एक आकर्षक पर खूबसूरत मंदिर है जिसे देखने के लिए हर साल लाखों लोग आते हैं। गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर को भारत के बारह महा ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot